
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Liveधनबाद : इनकम टैक्स टीम की धनबाद में दूसरे दिन रेड जारी है. आईटी की टीम बुधवार से ही 56 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मुख्य रूप से कोयला व्यव्सायी अनिल गोयल और दीपक पोद्दार के आवास, कार्यालय, हार्डकोक भट्टा एवं होटल में दबिश दी है. आईटी की टीम ने धनबाद में करीब 3 करोड़ नगदी के साथ महत्वपूर्ण कागजात जब्त किया है. कोयला व्यवसाय से जुड़े कई बड़े हस्तियों के यहां छापेमारी हो रही है. कम दामों में कोयला खरीद कर अधिक कीमतों में बेचने का मामला सामने आया है. इनकम टैक्स की टीम धनबाद में बुधवार से ही 56 ठिकानों पर रेड कर कागजातों की जांच कर रही है. कोयला व्यव्सायी अनिल गोयल और दीपक पोद्दार के घर, ऑफिस समेत कई स्थानों पर जांच कर रही है. आईटी की टीम गोविंदपुर थाना क्षेत्र के व्यव्सायी सुरेश अग्रवाल के गणपति फूड प्राइवेट लिमिटेड फ्लावर मील में भी छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि सुरेश अग्रवाल कोयला व्यव्साय से भी जुड़े हैं. बुधवार से ही आईटी की टीम सुरेश अग्रवाल के फ्लावर मील में जांच कर रही है.
धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां एसीबी की टीम नेगोविंदपुर के सबइंस्पेक्टर को 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है. एसआई विक्रम कुमार एक व्यक्ति से रिश्वत ले रहा था. आरोपी एसआई को एसीबी पूछताछ करते हुए घर की तलाशी ले रही है.
धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से है जहां आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. आईटी की टीम एक साथकई कोयला कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. बड़े कोयला कारोबारी अनिल गोयल एवं राणा रंजित सिंह समेत अन्य कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर कर रही है. कारोबारियों के भट्ठों में भी आईटी की छापेमारी चल रही है. इस मौके पर बड़ी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल तैनात है.
धनबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 27 जनवरी को झारखंड के धनबाद आयेंगे. पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन की आज पार्टी की ओर से इसकी घोषणा की गई है. सरायढेला कुसुमबिहार स्थित पार्टी कार्यालय में धनबाद, कोडरमा और गिरीडीह संसदीय क्षेत्र की कलस्टर बैठक में पीएम मोदी के धनबाद आने की घोषणा की गई है. राज्यसभा सांसद सह प्रदेश संगठन महामंत्री आदित्य साहू ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कही है.भारतीय जनता पार्टी की कलस्टर बैठक में राज्य सभा सांसद आदित्य साहू के अलावे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बोकारो सांसद विरंची नारायण, धनबाद सांसद पीएन सिंह, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह के साथ धनबाद के विधायक भी मौजूद रहे.इस मौके पर आदित्य साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी को धनबाद में पीएम मोदी का आगमन है. लेकिन पीएम की सभा धनबाद में कहां होगी. इस पर अभी तक बहुत कुछ साफ नहीं हो सका है. सभा के संबोधन के दौरान पीएम मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जोश भी भरेंगे.आदित्य साहू ने कहा कि इस बार झारखंड में धनबाद से लोक सभा चुनाव की शंखनाद होगी. पिछली बार 12 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का दावा किया था. इस बार 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का दावा किया है.बता दें कि सिंदरी हर्ल कारखाना में उत्पादन शुरू हो चुका है. सिंदरी हर्ल कारखाना का शिलान्यास 25 मई 2018 को पीएम मोदी ने ही किया था. 5 साल बाद अब पीएम मोदी कारखाना का उद्घाटन करेंगे.
धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार में प्राइवेट स्कूल की बस ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी. हादसे में युवती की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
धनबाद:- धनबाद से आग लगने की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि धनबाद थाना के निकट बिजली विभाग परिसर स्थित TRW (ट्रांसफार्मर मरम्मती कारखाना) में आग लग गई है। जहाँ मौके पर रखें कई ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गई। बता दें कि यह वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर मरम्मती के लिए लाई जाती है जबकि इस जगह कई पुराने ट्रांसफार्मर भी रखें हुए थें। जानकारी के अनुसार मरम्मती किये गए करीब 20 से 25 ट्रांसफार्मर में आग लगने से ब्लास्ट हो गया और जलकर खाक हो गया वहीं ट्रांसफार्मर के लिए रखें गए हजारों लीटर तेल भी जलकर ख़त्म हो गया।बताया जा रहा है कि आग रात के करीब 9:29 मिनट पर लगी। खबर मिलते हैं अधीक्षक अभियंता सुवीनेंद्र कश्यप और कार्यपालक अभियंता सुवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे आनन फानन में एसडीएम उदय रजक को सूचना दी गई वही अधीक्षण अभियंता ने दमकल विभाग को फौरन इसकी सूचना दी जिसके बाद तुंरत विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची आगे इतनी भयावह थी दमकल के वाहन पर्याप्त नहीं थे इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने बीसीसीएल को इसकी सूचना दी और वहां से भी सहायता मांगी । जिसके बाद बीसीसीएल की ओर से भी दमकल भेजे गए कुल मिलाकर 6 दमकल के वाहन मौके पर मौजूद थे।फिलहाल 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर 2 बजे रात तक काबू पा लिया गया। बता दे कि सूचना पाकर मौके पर धनबाद थाना प्रभारी संतोष गुप्ता पूरी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद दिखे, और अधिकारियों को दिशा निर्देश देते नजर आए।हालांकि आग लगने के कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है फिर भी करीब 10 लाख के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।
धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां ईडी की टीम ने धनबाद में ट्रांसपोर्टर गुरप्रीत और उसके सहयोगियो के यहां छापेमारी की. छापेमारी में करीब 2.12करोड़ रुपये जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि ईडी के द्वारा हरियाणा के कोठी में भी जांच चल रही है. हरियाणा सरकार ने करीब 35 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का दावा किया है. मंगलवार को ईडी ने गुरप्रीत के धनबाद स्थित घर एवं कार्यालय में दबिश दी थी.
धनबाद:- आपराधिक गतिविधि पर धनबाद पुलिस की पैनी नजर है। जिले भर में एसएसपी एचपी जनार्दन के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग चलाई जा रही है। सड़क पर आने-जाने वाले बाइक, कार आदि की तलाशी ली जा रही है। संदेह होने पर उनसे कड़ी पूछताछ भी की जा रही है। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग के दौरान हथियार, ड्रग्स, शराब आदि के अवैध परिवहन पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है।बुधवार की रात धनबाद सदर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाये गए एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दो एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों की डिक्की में रखे सामान की जांच के साथ दस्तावेजों की जांच की गई। दो पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहन को रोक कर आवश्यक वाहनों की कागजात एवं डिक्की खुलवा कर डिक्की की जांच की गई। वहीं हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को फटकार लगाते हुए हेलमेट लगाकर सड़क पर चलने को निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा तथा एंटी क्राइम को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलता रहेगा। दो पहिया वाहन चलाने वाले सभी लोग हेलमेट पहने, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन नहीं चलाए नहीं तो होगी कार्रवाई। वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया बाइक चलाने वाले इधर-उधर अपना रास्ता बदलकर भागते दिखे।
धनबाद:- धनबाद उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान डीसी ने कहा कि जनवरी माह के अंत तक टीकाकरण खसरा रूबला उन्मूलन, संस्थागत प्रसव, एंटी नेटल चेकअप सहित अन्य योजनाओं का लक्ष्य हासिल कर लिया जाए। टीकाकरण का लक्ष्य हासिल नहीं होने पर डीसी ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की चेतावनी भी दी। वहीं दो महीने में सदर अस्पताल में लगेगा सोनोग्राफी मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन इसके साथ ही दावों की किल्लत होगी दूर डीसी ने दिया निर्देश।वही डीसी ने कहा कि सारे संसाधनों के बाद भी इम्यूनाइजेशन का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त नहीं करना लापरवाही है। लक्ष्य हासिल करने में जो भी अवरोध डालेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके दोषी को चिन्हित करें। जो अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर नहीं है उसे तत्काल सेवा से बर्खास्त करें। उन्होंने डीपीएम को प्रतिदिन सेशन साइट की समीक्षा करने तथा छुटे हुए बच्चों के लिए स्पेशल कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया।
धनबाद : खबर धनबाद की जहां अज्ञात अपराधियों ने बीती रात पुटकी थाना क्षेत्र के 17 नंबर स्थित एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी के वर्कशॉप में फायरिंग और बमबाजी कर दहशत फैला दिया. घटना स्थल से एक जिन्दा बम मिला है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. घटना से कर्मचारी काफी भयभीत हैं. बताया जा रहा है कि पुटकी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की. पुलिस ने घटना स्थल से एक जिन्दा बम बरामद किया है. फिलहाल बम को पानी में डालकर निष्क्रिय कर दिया गया है. प्रबंधन ने पुलिस से इस पूरे मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है. साथ ही वर्कशॉप के आसपास के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का आग्रह किया है. प्रबंधन की मानें तो वर्चस्व को लेकर आये दिन अपराधी ऐसे घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां एसीबी की टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक को 4 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है. दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी. इसी को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई की है.बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक को 4 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा है. सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क उमेश प्रसाद के द्वारा दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर 4000 रिश्वत मांगी गई थी.एसीबी की इस कार्रवाई से सिविल सर्जन कार्यालय में कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की इस नए साल में पहला ट्रैप है.
धनबाद:- नीरज तिवारी हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह के घर हीरापुर जेशी मलिक रोड में पुलिस ने गोरुवार को इश्तिहार चिपकाए है।बताते है की कतरास थाना में केस संख्या 298/21 में काफी समय से अभियुक्त आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह फरार चल रहा है जिसको लेकर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी,जिसमें पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पाई, जिसको लेकर आज कतरास पुलिस ने आशीष रंजन के घर पर इश्तिहार चिपकाए है। घटना के संबंध में बताते है की कतरास थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास 2021 में नीरज तिवारी की हत्या बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, इसके बाद नीरज तिवारी के परिजनों के द्वारा कतरास थाना में लिखित शिकायत की गई थी। जहां हत्या के लिए आशीष रंजन को आरोपी बनाया गया था। वहीं केस के बाद कतरास पुलिस हत्या में दोषी आशीष रंजन को ढूंढ रही है। वहीं कतरास थाना सब इंस्पेक्टर मुकेश तिवारी ने बताया की कांड संख्या 298/21 में फरार चल रहे। आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह के घर इस्तीहार चिपकाने पहुंचे जिसमें आशीष रंजन ने कतरास थाना क्षेत्र के रहने वाले नीरज तिवारी की हत्या 2021 में की थी और हत्या के बाद से फरार चल रहा है। इसके बाद आज उसके घर पर इश्तहार चिपकाए गया है।
धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां पुटकी थाना क्षेत्र में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने एक होटल कारोबारी को रंगदारी के लिए मोबाइल पर मैसेज कर धमकी दी है. घटना के बाद पीड़ित होटल मालिक ने पुटकी थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे मेजर ने पुटकी थाना क्षेत्र के रहने वाले होटल संचालक विक्की वर्मा के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज भेज कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. वहीं रंगदारी नहीं देने पर बुरे परिणाम की धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद से ही विक्की वर्मा और उसका पूरा परिवार दहशत में है. आप तस्वीरों में मोबाइल पर आई रंगदारी मांगने और धमकी की सूचना देख सकते हैं. मामले में होटल संचालक विक्की वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा छोटा सा कारोबार है. मैं 50 लाख रुपये की रंगदारी कहां से दे सकता हूं. भुक्तभोगी ने पुटकी पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. बता दें कि व्यवसायी विक्की वर्मा का पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंन्द मोड़ के पास शाने पंजाब नामक होटल का संचालन करता है. वहीं धमकी के बाद केन्दुआ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि आए दिन कारोबारियों को धमकी दी जा रही है. कारोबारी से 20 लाख से 50 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है. विक्की वर्मा का छोटा सा कारोबार है. उनसे 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है. वहीं जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अविलंब कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी हो और विक्की वर्मा की सुरक्षा की व्यवस्था हो.
धनबाद : धनबाद के एसपी रहे रणधीर वर्मा के 33वें पुण्यतिथि पर आज जिला प्रशासन ने रणधीर वर्मा चौक स्थित प्रतिमा और बैंक मोड़ थाना परिसर में लगे प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया. जिला पुलिस की ओर से शहीद रणधीर वर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. शहीद एसपी रणधीर वर्मा की पत्नी धनबाद के चार बार सांसद और केंदीय राज्य मंत्री रही रीता वर्मा ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने पति को श्रद्धांजलि दी. रीता वर्मा ने याद करते हुए कहा कि धनबाद के लोगों से बहुत प्यार मिला है. इसके साथ ही धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन ने भी धनबाद के एसपी रहे रणधीर वर्मा को श्रद्धांजलि दी. डीसी ने कहा कि अपने जांबाज एसपी को आज के दिन याद कर रहे हैं. बता दें कि 3 जनवरी 1991 को बैंक आफ इंडिया धनबाद शाखा में खालिस्तानी आतंकियों द्वारा डकैती के प्रयास के दौरान धनबाद के तत्कालीन एसपी रहे रणधीर वर्मा ने अकेले ही आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था. इसी दौरान एसपी रणधीर वर्मा शहीद हुए थे.वहीं सरकार ने इस वीरता के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया था.वहीं धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने भी शहीद एसपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि रणधीर वर्मा से अभी के अधिकारियों को सीख लेने की जरूरत है. यह प्रतिमा लगाने का उद्देश्य है कि अभी के पुलिस अधिकारी से सीखे जो धनबाद में अभी के समय में नहीं दिख रहा है.
धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नकली अंग्रेजी शराब बरामद कर ली है. वहीं मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. बताया जा रहा है कि बरामद नकली शराब की कीमत लाखों में है. नए साल के जश्न पर होटलों में अवैध शराब को खपाने की तैयारी थी. डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार के निर्देश पर पचेत ओपी क्षेत्र के पतलाबाड़ी में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दशरथ मंडल है. बरामद शराब की कुल कीमत करीब 5 लाख है.मामले में सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता ने बताया कि डीसी और एसएसपी के निर्देश पर पंचेत ओपी क्षेत्र के पतलाबाड़ी में छापेमारी की गई. एक निजी आवास में छापेमारी के दौरान 60 पेटी अवैध नकली अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है. इसके साथ ही रिफिल और कॉर्क की भी बरामदगी की गई है. छापेमारी के दौरान मौके से दशरथ मंडल नाम के एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार दशरथ ने उत्पाद विभाग के अधिकारियों के समक्ष कई खुलासा किया है. अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कई बड़े कारोबारियों ने नाम भी उगले हैं. बरामद शराब के बारे में उसने बताया है कि बोकारो के जेडी साव के द्वारा इसकी आपूर्ति की गई थी. नए साल के मौके पर छोटे होटल में खपाने की योजना थी. नकली शराब के अवैध कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों के ऊपर कार्रवाई के लिए अनुसंधान चल रही है. उन्होंने कहा कि नकली अवैध शराब से जुड़े कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी का यह सिलसिला चलता रहेगा.
धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां मंडलकारा में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के जुड़े मामले छापेमारी की गई है. छापेमारी में एसडीएम, सिटी एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.कैदी वार्ड की तलाशी और बंदियों से पूछताछ की बात कही जा रही है. वहीं 16 खुखर बंदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की भी बात चल रही है.
धनबाद : खबर है धनबाद की जहां रणधीर वर्मा चौक स्थित निबंधन कार्यालय के पास पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है. दरअसल तोपचांची प्रखंड क्षेत्र के दो लोग एक ही जमीन की रजिस्ट्री करने पहुंचे थे और एक दूसरे पर जमीन हड़पने का आरोप लग रहे थे. इसी को लेकर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया. मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंच कर मामले को शांत कराया. बताया जा रहा है कि रणधीर वर्मा चौक स्थित निबंधन कार्यालय के पास पर दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दोनों तरफ से महिला एक दूसरे पर गली गलौज कर रही थी. एक दूसरे के साथ मारपीट भी की. दोनों पक्षों में हंगामा देख लोगों की काफी भीड़ लग गई. दरअसल मामला तोपचाची प्रखंड क्षेत्र का है जहां दो लोग एक ही जमीन की रजिस्ट्री करने पहुंचे और एक दूसरे पर जमीन हड़पने का आरोप लग रही थी. वहीं एक पक्ष दूसरे पक्ष पर जमीन बेचने का आरोप लगा रहे थे तो दूसरा पक्ष का कहना था कि हमारी ही जमीन जिसको मन करे उसको बेचे और एक ही जमीन को दो बार रजिस्ट्री कराने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया जा रहा था. इसी बीच दोनों पक्षों ने सड़क पर ही लाठी डंडे लेकर मारपीट शुरू कर दिया. ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया.
धनबाद:- धनबाद में 25 - 25 टन अवैध कोयला लदे 2 ट्रक किया गया जब्त। वहीं विक्की लाला सहित अन्य लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन के निर्देशानुसार कोयला और बालू के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स लगातार छापामारी अभियान चला रहा है। इसी क्रम में जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर के निर्देश पर खान निरीक्षक श्री विनोद प्रमाणिक ने बीती रात लगभग 12:30 बजे से बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया।जांच के क्रम में बरवाअड्डा ओवर ब्रिज के नीचे अवैध कोयला लदे ट्रक संख्या बीआर 02 जीए 4840 तथा जेएच 02 आर 8859 को पकड़ा गया। दोनों ट्रक में कोयला से संबंधित किसी तरह के वैध कागजात नहीं पाए गए। वहीं वाहन चालकों से पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त कोयला कतरास के मालकेरा से अवैध खनन कर गोविंदपुर ले जाया जा रहा था। साथ ही वाहन चालकों ने बताया कि यह सब काम विक्की लाला के इशारों पर किया जाता है।जिला खनन टास्क फोर्स ने दोनों वाहन, उस पर लदा लगभग 25 - 25 टन कोयला, वाहन चालक, वाहन मालिक, विक्की लाला तथा इस कार्य में संलिप्त अन्य सभी लोगों के विरुद्ध बरवाअड्डा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।
धनबाद : कोलांचल में कपकपाती ठंड और रात में शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर किसी तरह गुजर बसर कर रहे जरूरतमंदों के बीच उपायुक्त वरुण रंजन ने देर रात कंबल का वितरण किया. इस मौके पर उपायुक्त ने जरूरतमंदों का हालचाल जाना. डीसी ने शहर के बैंक मोड़, सिटी सेंटर, पीएमसीएच, स्टील गेट, बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन, शक्ति मंदिर, हीरापुर, धनबाद अंचल, शक्त, पुराना बाजार समेत विभिन्न चौक-चौराहों में सैंकड़ों गरीबों के बीच कंबल बांटा. कंबल वितरण के क्रम में उपायुक्त ने लोगों से उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली. उन्होंने ठंड के प्रति लोगों को सचेत कर इससे बचने की सलाह दी. कम्बल वितरण के क्रम में उपायुक्त वरुण रंजन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला में कोई व्यक्ति चाहे वह बेघर हो या कोई अन्य व्यक्ति हो वह खुले में या सड़कों पर ना सोए. हर सम्भव प्रयास करें कि ठंड के बचाव के लिए उस व्यक्ति को रैन बसेरा में पहुंचाया जाए.