बिहार में ठंड लगने से 5 लोगों की मौत : शीतलहर का रेड अलर्ट, मचा हड़कंप, बिगड़ सकते हैं हालात

Edited By:  |
 5 people died due to cold in Bihar  5 people died due to cold in Bihar

PATNA : बिहार में जानलेवा ठंड पड़ रही है। भीषण शीतलहर से लोग परेशान है। सूबे में कड़कड़ाती ठंड से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है, जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। आशंका जतायी जा रही है कि इन सभी लोगों की मौत ठंड लगने से हुई है।


ठंड लगने से 5 की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, बक्सर, लखीसराय और छपरा में भीषण ठंड की वजह से 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन छात्र भी शामिल हैं। लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र के श्रीघना निवासी एक छात्र की ठंड लगने से मौत हो गयी। चुन्नू मंडल का 7 साल का बेटा रणवीर कुमार प्राथमिक विद्यालय श्रीघना में क्लास 1 का छात्र था। वह स्कूल गया था. जहां तबीयत बिगड़ गयी और फिर उसकी मौत हो गयी।


भीषण ठंड का प्रकोप

गोपालगंज में 45 साल के शंभू राय पुलिस लाइन डेहरी में पदस्थापित थे। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। बक्सर के सिमरी रामोपट्टी में पटवन कर घर लौटे किसान चंद्रदीप राम की तबीयत बिगड़ी तो स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां से PMCH जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।


कड़कड़ाती ठंड ने जीना किया मुहाल

वहीं, मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड की रामदास मझौली पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय राघो मझौली में एक बच्चे की ठंड से तबीयत बिगड़ गयी। गार्जियन उसे नर्सिंग होम ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान राघो मझौली निवासी मो. इस्लाम के 12 वर्षीय पुत्र मो. कुर्बान के रूप में हुई है, जबकि दूसरी जगह एक बच्ची के बेहोश होने की सूचना है।


औरंगाबाद में केंद्रीय विद्यालय के छठी के राजवीर नामक एक छात्र की ठंड लगने से मौत हो गयी है। इन घटनाओं के बाद अब लोगों द्वारा कई तरह के सवाल किए जाने लगे हैं।

मौसम विभाग की माने तो बिहारवासियों को अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। जनवरी के अंत तक भीषण शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।


Copy