Bihar News : आरा में जहर खाने से महिला की मौत, इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By:  |
 Woman dies after consuming poison in Arrah  Woman dies after consuming poison in Arrah

ARA :आरा के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले के गली नंबर 5 में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

वहीं मृतका के परिजनों द्वारा उसके ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार मृतका मूल रूप से बक्सर के बगेन गोला थाना क्षेत्र के भदवर बरारी गांव निवासी चंदन सिंह की 27 वर्षीया पत्नी सोनी देवी है। वह वर्तमान में वर्ष 2012 से नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ला गली नंबर पांच में अपना मकान बनाकर रहती थी।

इधर, मृतका की पुत्री इशिता कुमारी ने बताया कि उसके दादा, दादी, चाचा और बुआ द्वारा उसकी मां सोनी देवी के साथ बराबर गाली-गलौज किया जाता था और उसे मारा-पीटा भी जाता था। शनिवार को उसकी मां डॉक्टर को दिखाने गई थी, जिसको लेकर कल भी झगड़ा हुआ था। रविवार की दोपहर उसके दादा, दादी, चाचा और बुआ द्वारा उसके साथ फिर गाली-गलौज की गयी और मारपीट भी की गयी।

इसके बाद उन लोगों द्वारा उसे जहर दे दिया गया। इसके बाद उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए पहले आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजन उसे पटना ना ले जाकर उसे धरहरा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके बाद परिजन शव को वापस आरा सदर अस्पताल ले आए और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। वहीं, दूसरी ओर मृतका की बेटी इशिता कुमारी ने अपने दादा अशोक सिंह, दादी माधुरी देवी, चाचा रीना देवी और बुआ ज्योति सिंह पर बराबर मारपीट और गाली-गलौज करने और जहर देने का आरोप लगाया है।

हालांकि, घटना के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र राज दिव्यांशु और एक पुत्री इशिता है। मृतका का पति आरा शहर में ही प्राइवेट गाड़ी चलाता है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

(आरा से विवेक कुमार की रिपोर्ट)