रांची के जैप-01 में महानवमी पर शस्त्र पूजा : कन्या पूजन के साथ बलि भी दी गयी

Edited By:  |
Weapon worship on Mahanavami in Ranchi's JAP-01 Sacrifice was also done along with Kanya Puja Weapon worship on Mahanavami in Ranchi's JAP-01 Sacrifice was also done along with Kanya Puja

RANCHI: शारदीय नवरात्र की महानवमी को रांची के जैप वन में कन्या पूजन और शस्त्र पूजा की गई। इस मौके पर जैप वन के कमांडेंट अनीश गुप्ता ने विधि-विधान में हिस्सा लिया। इस मौके पर शस्त्र पूजन के साथ कन्या पूजन और बलि की परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है।

शारदीय नवरात्र के महानवमी को जैप वन में पुलिस के जवान शक्ति की देवी मां दुर्गा की विशेष रूप से पूजा अर्चना करते हैं। आज के दिन जवानों की ओर से शस्त्र पूजा और कन्या पूजन की जाती है। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आज के ही दिन बलि भी दी जाती है।

पूजन विधि के दौरान जैप वन के कमांडेंट अनीश गुप्ता मौजूद रहे और माता की पूजा अर्चना की। पत्रकारों से बातचीत में कमांडेंट अनीश गुप्ता ने नवरात्र की शुभकामनाएं दी और कोविड गाइडलाइन का पालन करने का संदेश भी दिया।

बता दें कि जैप वन में शक्ति स्वरूपा की पूजा वर्ष 1880 से की जा रही है।नवरात्र में शस्त्र की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इसके अलावा यहां मूर्ति पूजन की जगह कलश का पूजन किया जाता है।


Copy