सिरफिरे आशिक़ की कहानी : ऊँगली काट कर भरी मांग, फिर हुआ फरार

Edited By:  |
Reported By:
sirfire aashiq ki kahani sirfire aashiq ki kahani

धनबाद : 'पहले दुष्कर्म किया, फिर उंगली काट कर मांग भर दिया, और अब पत्नी व बच्ची को छोड़कर फरार हो गया..' यह कहना है चिरागोरा निवासी एक महिला का। महिला ने बताया कि धैया नाग नगर निवासी मनोज कुमार ने वर्ष 2017 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद उसने अपने अंगूठे को काटकर खून से मेरी मांग भरी। शादी के बाद अब तक विवाद में दो-तीन बार थाना, पुलिस और कोर्ट में दोनों का विवाद आता रहा है। हर बार दोनों के बीच समझौता होता और फिर एक साथ रहने लगते थे।

परंतु इस बार महिला का आरोप है कि उसके पति मनोज कुमार की ससुराल वाले ने किसी दूसरी लड़की से शादी तय कर रखा है। जो फरवरी माह में होना निश्चित हुआ है। ऐसे में ससुराल वाले उसके पति को कहीं गायब कर छुपा रखा है। वही इस संबंध में जानकारी लेने जब वह ससुराल जाकर पति के बावत जानकारी प्राप्त करने पहुंची, तो वहां सास-ससुर, ननद-देवर ने मिलकर उसका गला दबाकर जान मारने का प्रयास किया। जिसके लिखित सूचना थाना को दी गई है।

वही पीड़ित महिला का कहना है कि बेटी के जन्म लेने के बाद ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते हुए मारपीट तथा प्रताड़ित किया। जिसके बाद पति मनोज कुमार किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी व बच्ची के साथ रहने लगा। लेकिन इन दिनों उसका पति किराए के मकान से उसे छोड़कर गायब है।

वहीं पीड़ित महिला थाना पहुंचकर वरीय आरक्षी अधीक्षक को एक आवेदन दिया है, जिसमें उसने अपने पति को खोजे जाने की गुहार लगाई है।


Copy