धनबाद में शहीद की बेटी धरने पर बैठी : एकदिवसीय धरना में JMM महिला मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष हुई शामिल

Edited By:  |
shaheed ki beti dharne par baithi shaheed ki beti dharne par baithi

धनबाद : बाघमारा के झींझीपहाड़ी पँचायत अंतर्गत कमारी जोर नदी पर स्थित केशलपुर पुल जो इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। इस पुल की जर्जर स्थिति को ध्यान में रखते हुए आज झारखण्ड के क्रांतिदूत शहीद शक्तिनाथ महतो की पुत्री अंजना देवी के नेतृत्व में कमारी जोर नदी के समीप एकदिवसीय धरना का आयोजन किया।

धरने के समर्थन में JMM महिला मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष प्रेमा पांडेय भी धरने में शामिल हुईं। साथ ही स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन में भाग लिया।

धरने के माध्यम से उस जर्जर पुल को अविलंब अमली जामा पहनाकर निर्माण करना और इस स्थल पर सड़क मरम्मती और लाईट की व्यवस्था करने की मांग रखी गयी। इन सभी समस्याओं के लिए स्थानीय BCCL प्रबंधन को जिम्मेदार बताते हुए आंदोलनकारियों ने आक्रोश जाहिर किया। इस पुल की जर्जर स्थिति के कारण अबतक दो लोगों की मौत ही चुकी है। साथ ही इस सड़क से आनेजाने वाले वाहनों की तो जान हथेली पर रहती है।

वहीं धरने के प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों से वार्ता करने स्थानीय प्रबंधन की टीम धरनास्थल पहुँची। धरनार्थियों से वार्ता के बाद कई मांगो पर सहमति बनते हुए यह तय हुआ कि तत्काल इस पुल के किनारे को सुरक्षित करने के लिए सम्भवतः मरम्मती कार्य किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार से इस मुद्दे पर बात कर जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा।


Copy