संजय दत्त का 'शमशेरा' लुक रिलीज : निर्दयी दारोगा को देख फैंस हुए उत्साहित, 3 भाषाओँ में आएगी फिल्म
DESK : बॉलीवुड की फिल्म शमशेरा में संजय दत्त के किरदार का लुक रिलीज कर दिया गया है। यश राज फिल्म ने संजय दत्त के लुक को सोशल मीडिया पर साझा किया है। आपको बता दें कि फिल्म में संजय दत्त क्रूर दरोगा शुद्ध सिंह का रोल अदा कर रहे हैं।
Evil never looked this good - Daroga Shuddh Singh.
— Yash Raj Films (@yrf) June 23, 2022
Catch#ShamsheraTrailer tomorrow! Celebrate #Shamshera with #YRF50 only at a theatre near you on 22nd July. pic.twitter.com/xEb0iJIseV
वहीँ संजय दत्त ने शमशेरा से दारोगा शुद्ध सिंह के किरदार के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, 'मिलिए दरोगा शुद्ध सिंह से। कल इसे शमशेरा के ट्रेलर में देखें। यश राज फिल्म्स के 50 साल का जश्न अपनी करीबी सिनेमाघरों में मनाएं।' इस फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Meet Daroga Shudh Singh. Watch him in#ShamsheraTrailer tomorrow! Celebrate #Shamshera with #YRF50 only at a theatre near you. #RanbirKapoor | @Vaaniofficial | @karanmalhotra21| @yrf | #Shamshera22ndJuly pic.twitter.com/p4gujgIlWl
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) June 23, 2022