राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची : रांची हवाई अड्डा पर किया गया भव्य स्वागत

Edited By:  |
Reported By:
rashtrapati dropadi murmu pahunchi ranchi rashtrapati dropadi murmu pahunchi ranchi

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच गई हैं. राष्ट्रपति सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए यहां आई हैं. रांची हवाई अड्डा पर भव्य स्वागत किया गया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपई सोरेन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने फूलों का गुलदस्ता देकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया. राज्य के मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते और डीजीपी अजय कुमार सिंह के साथ अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया.


Copy