रांची में 19 नवंबर को होगी IND vs NZ के बीच T-20 : टिकटों की रेट क्या होगी, देखिए पूरी लिस्ट

Edited By:  |
ranchi me  19 november ko hogi IND vs NZ ke bich T-20 ranchi me  19 november ko hogi IND vs NZ ke bich T-20

19 नवंबर 2021 को राँची के JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे T20 मैच के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने आज मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में टिकट का दर तय कर दिया है। सबसे सस्ती टिकट 900 रूपये की मिलेगी।

इस मैच के लिए टिकट की दर 900 रूपये से शुरू होकर 1200,1400,1700,1800,4000,5000,5500 और 9000 तक रखी गयी है। स्टेडियम में वैसे दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा जो कोविड-19 दोनों डोज लगा लिया है या जिनके पास 15 नवंबर 2021 के बाद का RTPCR निगेटिव रिपोर्ट होगा।

वहीँ सभी दर्शकों का मास्क लगाना अनिवार्य होगा, बगैर मास्क स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस मैच को लेकर दर्शकों के लिए BCCI के द्वारा ही नियम भी तय कर दिए गए हैं। स्टेडियम में हर दर्शकों को एक दूसरे से दो गज की दूरी रखना अनिवार्य होगा। वहीँ दर्शकों के बैठने के लिए भी एक सीट छोड़ कर बैठने की व्यवस्था की गयी है।

इस मैच को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। वहीँ क्रिकेट दर्शकों के बीच इस आगामी मैच को लेकर काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। टिकट की बिक्री स्टेडियम में बने टिकट काउंटरों पर ही होगा। टिकट बिक्री के लिए 15, 16 और 17 नवम्बर की तिथि JSCA के द्वारा निर्धारित की गयी है।


Copy