Bihar : नवादा DM ने प्रशस्ति-पत्र देकर पदाधिकारियों को किया सम्मानित, पदाधिकारियों के चेहरे पर दिखी खुशी

Edited By:  |
Reported By:
Nawada DM honored the officials by giving them citation. Nawada DM honored the officials by giving them citation.

NAWADA :नवादा के जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रशासनिक/विधि-व्यवस्था तथा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित कार्यों के संपादन में सराहनीय योगदान हेतु प्रशस्ति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पदाधिकारियों को जिलाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति-पत्र वितरण किया गया।

अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला दण्डाधिकारी चन्द्रशेखर आजाद, सिविल सर्जन डॉ. नीता अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अखिलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, आदित्य कुमार पीयूष, भूमि सुधार उपसमाहर्ता रजौली, प्रमोद कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता नवादा सदर गौरव शंकर, वरीय उप समाहर्ता राजीव कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार पाण्डेय, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह, परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्ता अमरनाथ कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी और अन्य पदाधिकारियों को डीएम आशुतोष वर्मा ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।