ANMCH अस्पताल में चला अभियान : गया नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर ने खुद से अस्पताल को किया सेनेटाइज

Edited By:  |
Reported By:
Mayor ne khud se hospital ko kia senetize Mayor ne khud se hospital ko kia senetize

Gaya:-मोक्ष नगरी गया में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है और यह अभियान नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है,जिसमें मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव सहित निगम के कई अधिकारी व सफाई कर्मियों बढ चढकर हिस्सेदारी कर रहे हैं।इस टीम ने स्थानीय अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल के प्रांगण में सैनिटाइजिंग अभियान चलाया। इस दौरान मेयर, डिप्टी मेयर ने अपने हाथों से अस्पताल में बनाए गए कोविड-19 वार्ड को सैनिटाइज किया। साथ ही अस्पताल के बाहरी परिसर एवं इमरजेंसी वार्ड के समीप भी सैनिटाइजिंग अभियान चलाया गया।

इस मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि नगर निगम के वार्ड संख्या 28, 29, 30, 31 और 32 में सैनिटाइजिंग अभियान चलाया गया है। वार्ड संख्या 28 में मगध प्रमंडल का एकलौता अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल आता है। ऐसे में अस्पताल परिसर के कोविड-19 वार्ड में भी व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया है। चिकित्सक कोरोना वारियर्स के रूप में आते हैं। उनके जान की सलामती एवं इस कार्य से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा होनी चाहिए। यही वजह है कि अस्पताल परिसर में सैनिटाइजिंग, फॉगिंग के साथ-साथ केमिकल का भी छिड़काव किया है।

इस मौके पर डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर निगम के सफाई कर्मी, पार्षद गण व अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में सैनिटाइजिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मगध प्रमंडल के इकलौते अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भी सैनिटाइजिंग अभियान चलाया गया है। इस अस्पताल में दूरदराज से मरीज आते हैं और कई तरह की बीमारियों से संक्रमित होते हैं। यही वजह है कि आज के अभियान में मजबूत नोजल का इस्तेमाल किया गया है, जो कि खतरनाक से खतरनाक कीटाणु मारने में सक्षम है।

यहां सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि कोविड-19 वार्ड में मात्र 1 मरीज भर्ती है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यानी कोविड वार्ड में मरीजों की संख्या जीरो है। यह दर्शाता है कि अस्पताल प्रशासन ने भी कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु बेहतर व्यवस्था की है। वहीं दूसरी ओर निगम द्वारा चलाए जा रहे सैनिटाइजेशन अभियान का भी फलाफल देखने को मिल रहा है। हम लोग नगर निकाय के जनप्रतिनिधि है। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि जो पीड़ित मरीज यहां आए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले।

वही अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीके अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान विभाग द्वारा संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु बेहतर व्यवस्था की गई है। यही वजह है कि यहां से अब तक बहुत सारे मरीज ठीक हो कर जा चुके हैं। कई लोग होम आइसोलेट हैं। अस्पताल के कोविड वार्ड में मात्र एक मरीज भर्ती है। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उसे भी कुछ समय बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अस्पताल के 50 किलोमीटर के रेडियस से मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेवारी काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का कार्य सराहनीय है। शायद बिहार में गया ऐसा पहला जिला है जहां नगर निगम के द्वारा इस तरह का व्यापक कार्य किया जा रहा है। इसके लिए निगम नगर निगम प्रबंधन को धन्यवाद देते हैं। हमने अस्पताल परिसर में कीटाणुओं को मरने मारने हेतु केमिकल छिड़काव का अनुरोध किया था। जिसे मेयर व डिप्टी मेयर द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए छिड़काव कराया जा रहा है। यह काबिले तारीफ है। आने वाले समय में अगर इसी तरह की व्यवस्था रही तो शहर पूरी तरह संक्रमण से मुक्त होगा


Copy