मांझी ने फिर की अधिक सीटों की डिमांड : जहानाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे, कहा : बिहार में हमारी पार्टी मजबूत, तेजस्वी पर किया तीखा प्रहार

Edited By:  |
 Manjhi again demands more seats  Manjhi again demands more seats

Jehanabad :जहानाबाद के घोसी खेल मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के संरक्षक तथा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर ज्यादा सीट की डिमांड करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बिहार में काफी मजबूत स्थिति में है इसलिए इस बार हम लोग को ज्यादा से ज्यादा सीट चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया और उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव खुद बीमार हैं, उनको खुद किसी बात की कोई जानकारी नहीं है। वह बेवजह किसी पर आरोप लगाते रहते हैं। पहले वह अपना स्वास्थ्य ठीक कर लें, उसके बाद वह किसी के स्वास्थ्य के बारे में बोलेंगे।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पटना के गांधी मैदान में भी हम लोग कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेंगे और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा और बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ने का प्रयास करेगा।

(जहानाबाद से चंदन मिश्र की रिपोर्ट)