हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार : हजारीबाग पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार अपराधी को किया गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :20 Oct, 2021, 09:08 AM(IST)
हजारीबाग-बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से हैं जहां की जिला पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। और इनके पास से 2 देशी कट्टा, 8mm का 4 कारतूस, 9mm का 2 कारतूस, 4 मोबाइल, टाटा आरटीगो कार, बुलेट बाइक बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार इन बदमाशों ने बिहार के नालंदा और पटना समेत कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। ये हजारीबाग में किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। और SP हजारीबाग को मिली गुप्ता सूचना पर सभी 4 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।