दुमका:खबर है दुमका जिले की जहां जरमुंडी प्रखंड स्थितJSLPSकी ओर से ग्रामीण महिलाओं ने मिलकर हर्बल अबीर का निर्माण कर बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध करा रही हैं. इसकी खासियत ये है कि यह काफी सॉफ्ट होता है.

जिले के जरमुंडी प्रखंड स्थित जेएसएलपीएस की ओर से ग्रामीण महिलायें एकजुट होकर हर्बल अबीर को तैयार करती हैं. यह अबीर परास का फूल, गेंदा फूल, गाजर-बीट आदि के मिश्रण के साथ आरारोट से बन कर तैयार होता है. महिलाएं यह अबीर निर्माण कर बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध करा रही हैं.

यह अबीर बाजार मूल्य से कम कीमत पर 30 रु. में 100 ग्राम प्रति पैकेट मिलता है. यह अबीर आपको जेएसएलपीएस के काउंटर मंदिर के सामने उपलब्ध है. ग्रामीण महिलाओं को झारखंड सरकार लोन देती है जिससे तेतरिया ग्राम की महिलाएं यह अबीर निर्माण कर बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध करा रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस अबीर का कोई साइड इफेक्ट नहीं है.