BIG BREAKING : एक तरफ पूर्व CM जीतनराम मांझी के जन्मदिन पर कार्यक्रम..दूसरी तरफ पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान का इस्तीफा

Edited By:  |
HAM PARTY KE NETA DANISH RIJWAN KA RESIGNATION HAM PARTY KE NETA DANISH RIJWAN KA RESIGNATION

patna:-बड़ी खबर पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा से है..एक तरफ जीतनराम मांझी के जन्म दिन पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम कर रहें हैं वहीं आज ही के दिन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री संतोष सुमन को भेज दिया है.वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि पार्टी उनके इस्तीफे पर गौर करने की बात कही है.

जीतनराम मांझी का जन्मदिन मनाते हम पार्टी के नेता

दरअसल दानिश रिजवान ने यह इस्तीफा झारखंड की आदिवासी महिला द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद दी है.झारखंड की एक महिला ने दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने इतना तक कहा था कि दानिश उसके 11 साल के बच्चे के पिता हैं। उसने बताया था कि 11 साल पहले जब वह पटना आई थी तो उसकी मुलाक़ात दानिश रिजवान से हुई थी। इसी दौरान खाने में नशे की दवा मिलाकर उसके साथ गंदा काम किया, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने बताया है कि हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान पर जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच चल रही है। अगर वे दोषी पाए जाएंगे तो निश्चित रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि दानिश रिजवान ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। अब इसपर हमलोग विचार करेंगे कि आगे क्या करना है।


Copy