दीवार गिरने से 5 मजदूर की मौत : मृतक मजदूर में 3 बिहार और 2 यूपी के हैं निवासी

Edited By:  |
diwar girne se 5 majdoor ki maut diwar girne se 5 majdoor ki maut

PATNA:-बड़ी खबर उत्तराखंड से हैं जहां दीवार गिरने से 3 बिहारी समेत कुल 5 मजदूर की मोत हो गयी।यह हादसा राज्य के नैनीताल जिले के दोसा में हुआ है।मृतकों में 3 बिहार और 2 यूपी के मजदूर हैं।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।राज्य के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है।िसी भारी बारिश की वजह से नैनीताल के दौरा में दीवर गीर गयी जिसमें दबने से 5 मजदूर की मौत हो गयी। और एक मजदूर घायल हो गया।

मृतकों में 3 मजदूर की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण के धीरज कुमार कुशवाहा, इम्तियाज और जुम्माराती के रुप में हुई है। वहीं 2 मजदूर उत्तरप्रदेश के अम्बेडकरनगर के हरेंद्र कुमार और विनोद कुमार के रूप में हुई है। हादसे में घायल मजदूर काशीराम भी बिहार के बिहार के पश्चिम चम्पारण का ही निवासी है।

नैनिताल में शिप्रा नदी ने मचाई तबाही

2 दिनों से लगातार बारिश के कारण सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिससे सभी नदियां उफान पर है। शिप्रा नदी का पानी नदी किनारे बसे लोगों के लिए इस वक्त मुसीबत बढ है। नदी का पानी सड़कों और लोगों के घरों में घुस चुका है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।बारिश के कारण परेशान लोगों को तहसील और राजकीय इंटर कॉलेज में अस्थाई आशियाना दिया जा रहा है. वहीं नैनीताल में झील का पानी भी माल रोड तक आ पहुंचा है। प्रशासन ने एहतियातन कई रास्तों को बंद कर दिया है जिससे वहां घूमने गए कई पर्यटक भी फंस चुके हैं।


Copy