धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती : सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस ने राजभवन में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Edited By:
|
Updated :15 Nov, 2022, 01:31 PM(IST)
Reported By:
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस ने राजभवन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस है. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज पूरे राज्य में मनाया जा रहा है. इसीको लेकर आज राज्य में राष्ट्रीय गौरव दिवस के रुप में मनाया जा रहा है.