देवघर में भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान : वसुंधरा राजे सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के बीच 2024 में फिर से मोदी को लाने का दिलाया संकल्प

Edited By:  |
Reported By:
deoghar mai bhajpa ka maha jansamparka abhiyaan deoghar mai bhajpa ka maha jansamparka abhiyaan

देवघर : झारखंड में आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है. केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा मासव्यापी महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. 30 मई से शुरू हुए इस अभियान को और धारदार बनाने के लिए आज बाबा नगरी में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने के लिए महा जनसम्पर्क रैली को संबोधित किया और 9 साल सेवा,समपर्ण ,सुशासन की सरकार की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ता को उत्साहित की.



वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड सरकार सिर्फ देश को लूटने का काम की है. जबकि मोदी सरकार का विकास दुनिया में चर्चा है. झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार हावी है. यही कारण है कि इनके कई अधिकारी आज जेल की हवा खा रहे हैं. खनिज संपदा से भरपूर झारखंड की सभी लोकसभा सीट भाजपा की झोली में आ सके इसके लिए कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत करने की जरूरत है. इससे पहले वसुंधरा राजे सिंधिया का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन होने के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे,देवघर विधायक सह पार्टी जिलाध्यक्ष नारायण दास , सारठ विधायक रणधीर सिंह, गोड्डा विधायक अमित मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.


Copy