CUJ का तीसरा दीक्षांत समारोह : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीक्षांत समारोह में 3 छात्रों को दिया चांसलर मेडल

Edited By:  |
Reported By:
cuj ka tisra dikshant samaroh cuj ka tisra dikshant samaroh

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दीक्षांत समारोह में भाग लेने रांची पहुंची. राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर छात्रों को मेडल दिया. कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद वे वहां से ओडिशा के लिए रवाना हो गई. इससे पूर्व रांची हवाई अड्डा पहुंचने पर राष्ट्रपति का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भव्य स्वागत किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 3 छात्रों को चांसलर मेडल दिया. चांसलर मेडल पाने वाले विद्यार्थियों में इंटीग्रेटेड एमटेक के शुभम भट्टाचार्य, एमटेक के उत्पल और एमएससी के अभिजीत गांगुली शामिल हैं. राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह में 67 मेडल प्रदान किये. इसमें 58 छात्रों को स्वर्ण पदक मिला.


Copy