नक्सलियों ने चिपकाया पोस्टर : : चाईबासा में नक्सलियों की पोस्टरबाजी, वोट बहिष्कार करने की दी चेतावनी

Edited By:  |
chaibasa mein naxaliyon ki postarbaji, vote bahiskar ki di chetawani chaibasa mein naxaliyon ki postarbaji, vote bahiskar ki di chetawani

देश में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। पहले चरण का मतदान हो चुका है। झारखंड में चौथे चरण से मतदान शुरू होगा। यहां चार चरणों में वोट डाले जायेंगे। 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को झारखंड में वोटिंग होनी है। इससे पहले नक्सलियों ने वोट बहिष्कार करने की धमकी दी है। इसके लिये भाकपा माओवादियों ने चाईबासा में पोस्टर चिपकाया है। इसके बाद वहां ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है। हालांकि चाईबासा पुलिस भी एक्टिव है। लगातार इलाके में सर्च अभियान चला रही है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इससे नक्सली संगठन बैकफुट पर हैं।

पेड़ और दुकान की दीवारों पर धमकी वाला पोस्टर

पश्चिमी सिंहभूम जिला का मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र में जराइकेला थाना है। इस थाना के पड़ने वाला इलाका पंचपाहिया- डोमलोई के बीच भाकपा मावादियों ने पोस्टरबाजी की है। यहां पेड़ों और दुकानों की दीवारों पर नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाया है और वोट बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस पोस्टरबाजी से ग्रामीण खौफजदा हैं। अब चाईबासा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


Copy