BIG NEWS : बिहार में कांग्रेस प्रत्याशी का बेटा गिरफ्तार, सियासी गलियारे में मची खलबली, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान
KAIMUR : बिहार में लोकसभा चुनाव का शोर है। इस बीच कैमूर पुलिस ने एक्शन में आते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है और सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला सामने आने के बाद सियासी गलियारे में खलबली मच गयी है।
सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी का बेटा गिरफ्तार
जी हां, ये पूरा मामला नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे और मौजूदा कुदरा प्रखंड के प्रखंड प्रमुख के भतीजे को दबोचा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव के रहने वाले उज्ज्वल कुमार, पिता मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
सियासी गलियारे में मची खलबली
सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार के बेटे के ऊपर नाबालिग लड़की के पिता द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है, जिसके बाद एक्शन में आते हुए प्रशासन ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस पूरे मामले पर कैमूर बीजेपी के उपाध्यक्ष कन्हैया राम ने भी बड़ा आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है।
कई पार्टियों से रहा है सियासी संबंध
गौरतलब है कि मनोज कुमार को कांग्रेस ने बिहार के सासाराम लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मनोज कुमार पिछले लोकसभा चुनाव में भी सासाराम से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। ये कुछ वक्त के लिए मुकेश सहनी की पार्टी VIP से भी जुड़े हुए थे।
विदित है कि महीने भर पहले ही पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। वे सासाराम सीट से 5 बार सांसद रह चुकी हैं।