शाहनवाज हुसैन हुए लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज : सफल एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

Edited By:  |
bjp neta shahnawaj hussain ko mili lilawati hospital se chutti bjp neta shahnawaj hussain ko mili lilawati hospital se chutti

DESK : बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को लीलावती हॉस्पिटल से शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मुंबई दौरे के दौरान 26 सितम्बर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका बीपी हाई हो गया था जिसके बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।


लीलावती हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बीजेपी नेता का एंजियोप्लेस्टी की गई। डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद आज शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दे गई। बता दें कि 26 सितंबर को बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन मुंबई में गणपति दर्शन के लिए मुंबई बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पहुंचे। जहां उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका बीपी हाई हो गया। इसके बाद उनके मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवया गया।