बाबूलाल ने भी द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई : भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो आदिवासियों के हित और हक के लिए रहती हमेशा तत्पर-बाबूलाल मरांडी

Edited By:  |
Reported By:
babulal ne bhi dropdi murmu ko di badhai babulal ne bhi dropdi murmu ko di badhai

रांची: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने एनडीए की तरफ से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्हें ढेर सारी बधाई दी है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो आदिवासियों के हित और हक के लिए हमेशा तत्पर रहती है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ही आदिवासी मंत्रालय बनाया गया.

उन्होंने विपक्ष के पार्टियों से भी आग्रह किया है कि राष्ट्र के सर्वोच्च पद के उम्मीदवार झारखंड के राज्यपाल रह चुकी द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दें. बाबूलाल मरांडी ने यशवंत सिन्हा से भी आग्रह किया है कि वे अपनी उम्मीदवारी वापस ले लें साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी आग्रह किया है कि संथाल के रहने वाले एक आदिवासी महिला जिनका झारखंड से भी नाता रहा है झारखंड के प्रथम महिला राज्यपाल रह चुकी हैं उन्हें अपना समर्थन दें.


Copy