भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका पहुंची महिला आयोग, कार्रवाई की मांग

Edited By:  |
4367 4367

पटनाः भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका शुक्रवार को महिला आयोग पहुंची। अंतरा ने महिला आयोग से बदनाम करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। अंतरा ने आवेदन में लिखा है कि मैं कई सालों से गाना गाती हूं। लेकिन तीन लोगों ने मेरे गाने के साथ छेड़खाड़ किया है। जिसके कारण मेरी बदनामी हो रही है। ऐसे में इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अंतरा ने आरोप लगाया है कि संजीव, विक्की और दिलीप मुझे बदनाम करने की धमकी कॉल कर दे रहे है। ये तीनों कह रहे है कि तुझे बदनाम कर घर बैठा देने की धमकी देे रहे है। इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

थाना में दर्ज करा चुकी है शिकायत

अंतरा सिंह ने पटना के कंकड़बाग थाना में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराया था। अंतरा ने आरोप लगाया है कि उनके गाने के साथ 3 लोगों ने छेड़छाड़ किया है। जिसके कारण उनको लोग बदनाम कर रहे है। बदनामी के कारण उनको धमकी मिल रही है। उनको लोग कह रहे है कि गंदे गाने गा रही हो जान से मार देंगे। जिसके बाद यह शिकायत दर्ज कराया है। अंतरा ने कहा कि 'गोरी तोरी चुनरी लाल लाल रे' यह गाना मेरा है। जो काफी फेमस हुआ था। लेकिन इस गाने में तीनों ने गंदे गाने जोड़ दिए है। जिसके कारण बदनामी हो रही है। बता दें कि अंतरा अब तक कई गाने गा चुकी है।

रिपोर्टः शालिनी सिंह


Copy