अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला दिवस के मौके पर महिलाओं ने चलाया टोरी ट्रेन, काटा टिकट और गार्ड की भी भूमिका मे आई नजर

Edited By:  |
Reported By:
women's day women's day

रांची: यू तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इसकी बानगी भी राजधानी रांची में देखने को मिल रही है. राजधानी रांची में एक ऐसी ट्रेन अपने गंतव्य स्थान पर निकल चुकी है जिसकी चालक से लेकर टीटी और गार्ड तक सिर्फ महिलाएं हैं. अपने घर की दहलीज लांघ कर आज राज्य की महिलायें पुरुषों के कांधे से कांधे मिलाकर चल पाने में सक्षम हैं.

महिलाओं का अनोखे तरीके सेहुआसम्मान

बता दे कि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी रांची में रांची रेल डिवीजन के द्वारा महिलाओं का अनोखे तरीके से सम्मान किया गया जब टोरी ट्रेन के पूरे परिचालन की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर ही दे दी गई. सबसे पहले तमाम महिला कर्मियों का गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया उसके बाद उन्हें ड्यूटी पर रवाना किया गया. जिम्मेदारी मिलने के बाद महिलाएं उत्साहित दिखी साथ ही साथ यह पल उनके लिए गौरवान्वित करने वाला भी था.




Copy