शर्मसार : धनबाद में महज एक हजार बकाया के लिए महिला के साथ युवक ने किया रेप..

Edited By:  |
Reported By:
woman raped in dhanbad for only one thousands dues. woman raped in dhanbad for only one thousands dues.

निरसा(धनबाद):-समाज को शर्मसार करने वाली घटना झारखंड के धनबाद में हुई है..यहां महज एक हजार रूपये कर्ज नहीं चुकाने पर गरीब लाचार महिला की इज्जत लूटी गयी।

पूरा मामला धनबाद जिला के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका भाई पड़ोस के युवक विक्की ‌रविदास से सात हजार रूपये कर्ज लिया था। जिसमें छह हजार वापस कर दिये। बकाया एक हजार रूपये के लिये विक्की लगातार परेशान कर रहा था।उस एक हजार की मांग करने के लिए विक्की उसके घर पर आया था.उस समय वह घर में अकेली थी.उसके दोनो बच्चे स्कूल गए हुए थे और वह खुद आंगन में स्नान कर वह अपने रूम में जा रही थी।तभी विक्की आया और पीछे से उसे दबोच लिया। वो हो हल्ला कर पाती उससे पहले हाथ से मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।इस दौरान विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी व कपड़े फाड़ दिये। शोर मचाने पर लोग जुटे,लेकिन तब तक वह भाग चुका था।

पति के घर आने पर महिला ने पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसका पति आरोपी युवक को समझाने गया तो उसने माफी मांगने के बजाय धमकाना शुरू कर दिया और पुलिस से शिकायत करने पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला देने की धमकी दी..उसके बाद परिवार के लोग थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपी के घर पहुंचकर छानबीन शुरू की,.इस बीच आरोपी युवक घर से पहले फरार हो गया.पुलिस ने आरोपी युवके पिता को जल्द सरेंडर कराने के लिए कहा है औस ऐसा नहीं करने पर घर की कुर्की करने की चेतावनी दी है.

वहीं पूरे मामले पर आरोपी युवक के पिता, मां व पत्नी ने कहा कि विक्की को साजिश के तहत फंसाया गया है। जबरन दुष्कर्म की बात ग़लत और बेबुनियाद है। इससे पहले भी उक्त महिला देवर पर इस तरह का आरोप लगा चुकी है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। किसी के बहकावे में महिला विक्की पर झूठा आरोप लगा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।विक्की केटरिंग का काम करता है। इसी काम से वह बाहर गया है।वापस लौटने पर उसे ओपी में सरेंडर करवा दिया जायेगा।

इस मामले पर कुमारधुबी ओपी प्रभारी ललन प्रसाद सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला के पति की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की जल्द गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया जायेगा।


Copy