UP ELECTION UPDATE : कांग्रेस ने जारी किया युवा घोषणापत्र...नाम रखा 'भर्ती विधान'....

Edited By:  |
Reported By:
UP ELECTION UP ELECTION

पटना। उत्तर प्रदेश के चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं यूपी चुनाव में सरगर्मी बढती जा रही है। कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को यूथ घोषणापत्र करार देते हुए इसका भर्ती विधान रखा है। दिल्ली में इस घोषणा पत्र को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जारी किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस यूथ घोषणापत्र का नाम भर्ती विधान इसलिए रखा गया क्योंकि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की ही है।

घोषणा पत्र के मुताबिक एक जॉब कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे.

घोषणा पत्र में जो वायदे प्रमुख हैं, उसमें परीक्षार्थियों के लिए बस, रेल यात्रा मुफ्त, 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए, 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे, जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा. पेपर, ज्वाइनिंग की तारीख तय होगी,30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे, सीड स्टार्टअप फंड के लिए 5 हजार करोड प्रमुख हैं।


Copy