इस तरह होगा नए संसद भवन का उद्घाटन : भारत की मजबूत और सुदृढ़ पहचान होगा यह संसद भवन

Edited By:  |
Reported By:
This Parliament House will be a strong and strong identity of India This Parliament House will be a strong and strong identity of India

रांची:- नए संसद पर सियासत झारखंड में भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नवनिर्मित परिसर का एक वीडियो भी साझा करते हुए कहा कि नया संसद भवन हर भारतीय को गर्व मह्सूस करायेगा। पीएम मोदी ने ट्विटर पर वीडियो भी साझा किया है और लिखा है कि माय पार्लियामेंट माय प्राइड हेस्टैक का इस्तेमाल करते हुए अपने वॉइस ओवर के साथ वीडियो साझा करने का भी आग्रह किया है। इसका उद्घाटन कल रविवार को होगा। सुबह-सुबह हवन और सर्वधर्म प्रार्थना के साथ इस समारोह की शुरुआत की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में 25 दलों के शामिल होने की उम्मीद है। जबकि 20 विपक्षी दलों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। जिन विपक्षी दलों ने बहिष्कार करने का फैसला लिया है उनकी भी किरकिरी हो रही है, उनकी भी निंदा की जा रही है।

सब भ्रमित और छलावा करने वाले लोग हैं: प्रतुल शाहदेव

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह तो हद ही हो गई, जब देश को इतने समय के बाद नया संसद भवन मिल रहा है इन्हें खुश होना चाहिए कि आजादी के बाद पहली बार स्वदेशी तकनीक से निर्मित संसद भवन जिसमें पक्ष विपक्ष सभी नेता बैठेंगे और राष्ट्रपति का सम्मान बताते हैं तो क्या वह दिन भूल गए जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अगेंस्ट में इन्होंने उम्मीदवार खड़ा किया था। आज यह 2 राज्यों के विधानसभा के उद्घाटन को भी याद करें जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी के द्वारा कराया गया था। तो क्या उस समय में राज्यपाल या राष्ट्रपति याद नहीं थे। तो यह सब भ्रमित करने वाली चीजें हैं। यह बस छलावा करने वाले लोग हैं जनता सब देख रही है और समझ रही है।

संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों का हो रहा हनन:डॉ.तौशिफ आलम

वहीं प्रदेश कांग्रेस के तरफ से प्रवक्ता डॉक्टर तौसीफ आलम ने कहा कि देश संविधान से चलता है और खुले तौर पर संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री हर जगह उद्घाटन करने को बेचैन रहते हैं। यहां तक कि बनारस नगर निगम में भी कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने से पीछे नहीं हटे।

आदिवासी राष्ट्रपति को अपमानित कर रही BJP: डॉक्टर. तनुज खत्री

वही नए संसद भवन के सियासत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम इतिहास के पन्नों में जरूर लिखा जाएगा कि राष्ट्रपति का सर्वोच्च पद को अपमानित करके और स्वयं संसद का उद्घाटन कर रहे हैं। एक आदिवासी राष्ट्रपति को अपमानित करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। संसद भवन भारतीय जनता पार्टी का नहीं है यह पूरे देश का है यह उन्हें याद रखना चाहिए।

विश्व में भारत की मजबूत और सुदृढ़ पहचान होगा यह संसद भवन: स्वामी दिव्यानंद महाराज जी

यह तो बात हो गई राजनीति की वहीं अगर बात करें भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार ज्योतिषाचार्य के हिसाब से यह संसद भवन भव्य है और आगे जाकर देश के विकास की नई गाथा लिखने वाला।स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि आज सभी वैसे पार्टी जो भ्रष्टाचार का एक दूसरे को आरोप लगाते रहते थे अब सभी डर से एकजुट होकर के सत्ता के लालच में है। यह नया संसद भवन पूरे विश्व में भारत की मजबूत और सुदृढ़ पहचान बनाने और विकास की नई गाथा लिखने में मदद करेगा।


Copy