लोकसभा चुनाव की आज बजेगी रणभेरी : शाम 3 बजे चुनाव कार्यक्रम का होगा एलान, 7 चरणों में इलेक्शन संभव

Edited By:  |
 The battle cry of Lok Sabha elections will ring today  The battle cry of Lok Sabha elections will ring today

NEW DELHI : लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। दोनों नए चुनाव आयुक्तों के कामकाज संभालते ही निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और उसके साथ 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों को घोषित करने का एलान कर दिया है, जो 16 मार्च को तीन बजे होगा।

लोकसभा चुनाव की आज बजेगी रणभेरी

माना जा रहा है कि 2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी 7 चरणों में होंगे। इस बीच चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना कामकाज संभाल लिया है। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने चुनाव से जुड़ी तैयारियों में हिस्सा भी लिया।

7 चरणों में इलेक्शन संभव

इसके बाद ही आयोग ने चुनाव कार्यक्रम के भी 16 मार्च को घोषित करने का एलान किया। चुनाव आयोग ने इसके साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की भी जानकारी दी है। इसमें ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव तो तय है, जबकि इसके साथ जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। 2019 में 10 मार्च को चुनावों की घोषणा की गई थी।


Copy