सियासी पिच पर लंबे छक्के लगाने को तेजस्वी बेकरार : वीडियो साझा कर भरी हुंकार, कहा : आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ...
PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। पक्ष और विपक्ष की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने एकबार फिर विरोधियों पर तीखा निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ ....है भरोसा खुद पर, गरीबी बेरोजगारी को देंगे मात... जनता के हक के लिए अड़ेंगे, लड़ेंगे, भिड़ेंगे, सामने हो दुश्मन हजार, हम जीत हासिल करेंगे। इस पोस्ट के साथ तेजस्वी ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वे कदमों का इस्तेमाल करते हुए लंबे-लंबे छक्के लगाते दिख रहे हैं।
आ गए मैदान में, जनता खड़ी है साथ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 25, 2024
है भरोसा खुद पर, गरीबी बेरोजगारी को देंगे मात...
जनता के हक के लिए अड़ेगें,लड़ेंगे,भिड़ेंगे
सामने हो दुश्मन हजार, हम जीत हासिल करेंगे#TejashwiYadav #india #Bihar pic.twitter.com/wRsJN0RKjt
दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव ये वीडियो साझा करते हुए ये जताने की कोशिश कर रहे हैं कि वे सियासी पिच पर भी लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले हैं। इस वीडियो के जरिए वे अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वे स्पष्ट तौर पर लिखते हैं कि वे मैदान में आ गये हैं और उनका साथ देने के लिए बिहार की जनता भी मैदान में खड़ी है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि उन्हें खुद पर भरोसा है कि वह गरीबी और बेरोजगारी को मात देंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह जनता के हक़ के लिए अड़ेंगे, लड़ेंगे और भिड़ेंगे भी।