राम उत्सव समारोह : सेल सिटी परिसर में 22 जनवरी को होगा सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Edited By:  |
Reported By:
Sunderkand Paath will be organized on 22nd January in Cell City campus Sunderkand Paath will be organized on 22nd January in Cell City campus

रांची:-राजधानी रांची के सेल सिटी परिसर में 22 जनवरी का दिन बेहद ही खास रहेगा। सभी राम भक्तों के लिए राम उत्सव समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी सेल सिटी निवासी स परिवार सेल सिटी परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में उपस्थित रहेंगे। वहीं कई कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सुंदर कांड का पाठ होगा। वहीं अयोध्या राम मंदिर से सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखे जाएंगे। साथ ही दोपहर 2:30 बजे महाआरती का कार्यक्रम रखा गया है,वही संध्या 5:30 बजे दीप प्रज्वलित किया जाएगा फिर शाम 6:00 बजे संध्या आरती के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। पूरे सेल सिटी परिसर को दीपों से सजाया जाएगा।



वहीं अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। सुबह से लेकर दोपहर ढाई बजे तक देशभर में सरकारी कार्यालयों और केंद्र सरकार के स्कूलों-संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसा इसलिए ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकें। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए खत में कहा गया है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध को देखते हुए केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।



Copy