भाई वीरेन्द्र और संजय सरावगी ने मिलाया हाथ ! : विवाद को सुलझाने के लिए विस अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की पहल,तारकिशोर और तेजस्वी ने भी निभाई अहम भूमिका

Edited By:  |
Reported By:
RJD MLA BHAI VERENDA AUR BJP MLA SANJY SARAWGI KE BEECH HUA SULAH RJD MLA BHAI VERENDA AUR BJP MLA SANJY SARAWGI KE BEECH HUA SULAH

PATNA:-बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की पहल के बाद भाजपा विधायक संजय सरावगी और राजद के विधायक भाई वीरेंद्र के बीच सुलह हो गई है।दोनो विधायकों की एक दूसरे के खिलाफ की गई शिकायत के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने संजय सरावगी और भाई वीरेन्द्र के साथ ही डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपने कक्ष में बुलाया और फिर पूरे मामले की चर्चा की।

आपसी चर्चा के बाद आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि उनलोगों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है।फिर भी उनकी किसी बात से संजयजी को कष्ट पहुंचा हो तो वे इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।भाई वीरेन्द्र ने मीडिया के कैमरे पर भी क्षमा मांगी जिसके बाद दोनो एक दूसरे के कंधा पर हाथ पुरानी विवाद को भूलने की कोशिश की।संजय सरावगी और भाई वीरेन्द्र के साथ ही डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधानसभा अध्यक्ष ने एक साथ हाथ से हाथ मिलाकर मीडिया के कैमरे के समक्ष फोटे शूट कराया।इस दौरान भाई वीरेन्द्र तो मुस्कुराते नजर आए पर संजय सरावगी अपना दर्द छुपाते हुए नजर आए।

दरअसल विवाद की शुरूआत बुधवार को बिहार विधानसभा परिसर मे उस समय हुई जब भाजपा विधायक संजय सरावगी और आरजेडी विधायक भाी वीरेन्द्र मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।उसी दौरान दोनो के बीच किसी बात को लेकर तू-तू मै-मैं शुरू हो गई और बाद में भाई वीरेन्द्र गाली-गलौज करते नजर आए।भाई वीरेन्द्र की गाली-गलौज मीडिया के कैमरे मे भी कैद हो गयी जिसके बाद मीडिया एवं सोशल मीडिया में इस विवाद को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी की जाने लगी।इस मामले पर विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नराजगी जताते हुए कहा था कि इस तरह के व्यवहार से सदन और जनप्रतिनिधियों की गलत तश्वीर पेश होती है।इसलिए ऐसे विवादो सेे बचा जाना चाहिए।


Copy