हई देखीं...ई गेंदा गइल छपरा रेलवे स्टेशन पार : रवि किशन की भोजपुरी कमेंट्री से IPL हुआ और भी मजेदार, लुफ्त उठा रहे व्यूवर्स

Edited By:  |
ravikishan bhojpuri ipl 2023 commentry ravikishan bhojpuri ipl 2023 commentry

DESK : बिहार के भोजपुर और यूपी के पूर्वांचल से चलकर भोजपुरी की धमक अब आईपीएल मैच में भी नजर आने लगी है। आईपीएल में भोजपुरी की कमेंट्री...जैसे हई देख बैट्समैनवा तो लागता कि तेल पिलाके आइल बाड़े। ए भाई साहब ई कैसन बॉलर है हो.. ई तो जड़िया में मार देहलस। बीजेपी सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के इस अनोखे अंदाज के सभी क्रिकेटप्रेमी कायल हो गए हैं इसका जमकर आनंद उठा रहे हैं।

IPL के 16वें संस्करण में आसमान में लहराती गेंदों के साथ भोजपुरी भी अपनी छटाएं बिखेर रही है। दुनिया के कई देशों में बोली जाने वाली भोजपुरी की यह यात्रा पड़ाव दर पड़ाव जारी है। आइपीएल में भोजपुरी कमेंट्री कर रहे सांसद व अभिनेता रविकिशन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि टी-20 के माध्यम से हमारी भाषा का डंका विश्व में बज रहा है। भोजपुरी को समझने वाले 25 करोड़ लोगों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। भोजपुरी कमेंट्री द्वारा गेंद गोरखपुर से निकलकर गोपालगंज तक पहुंच रही है।

भोजपुरी भाषा खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश में बोली जाती है. ऐसे में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी भाषा में IPL 2023 में रवि किशन की भोजपुरी कमेंट्री सुनने का जमकर आनंद मिल रहा है. IPL 2023 की कमेंट्री भाषाओं में की जा रही है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, बांग्ला, मराठी, मलयालम, गुजराती जैसी भाषाएं शामिल हैं. भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भोजपुरी में कमेंट्री कर आईपीएल 2023 में छा गए हैं।


Copy