रांची में सांसद संस्कृति व राष्ट्रीय कथक महोत्सव : महोत्सव को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मिले केंद्रीय संस्कृत मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से

Edited By:  |
Reported By:
ranchi mai sansad sanskriti wa rashtriye kathak mahotsav ranchi mai sansad sanskriti wa rashtriye kathak mahotsav

NEWS DESK : सांसद संस्कृति महोत्सव और राष्ट्रीय कथक महोत्सव के आयोजन को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बुघवार को दिल्ली में भारत सरकार के संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की एवं आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया.

ज्ञात हो कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के द्वारा पिछले वर्ष राजधानी रांची में 5,6 ,7, मई 2023 को संसद संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें पूरे झारखंड से लगभग 3500 कलाकारों ने इसमें भाग लिया था और इस महोत्सव में 450 से अधिक प्रस्तुतियां हुई थी. इस आयोजन को देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सराहना की थी. इसी प्रेरणा से इस बार भी सांसद संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय कथक का आयोजन होगा जिसमें देश के प्रसिद्ध कथक नृत्ययांगना अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की सोच झारखंड में कला के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं. बस सिर्फ उसे तरासने की जरूरत है. ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र हो ऐसी कई प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच नहीं मिल पाता है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसी प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देना जहां वह अपनी कला को दिखा सके.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया आज हमारे बच्चे अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं. हमें अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाने की आवश्यकता है ताकि हमारे बच्चे कत्थक नृत्य जो प्राचीन समय की धरोहर है, उनको जाने उन्हें समझ हमारे बच्चे आज पश्चिमी सभ्यता की ओर भाग रहे हैं. इसलिए हमें बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में बताना होगा. इसी उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम अगस्त के अंतिम सप्ताह में संसद सांस्कृतिक महोत्सव (प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) के अंतर्गत तीन दिवसीय कत्थक महोत्सव शाम 7:00 बजे से 9:00 तक का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित की गई है.