रांची DC ने EVM वेयर हाउस का किया निरीक्षण : उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Edited By:  |
ranchi dc ne evm weyer house ka kiya nirikshan ranchi dc ne evm weyer house ka kiya nirikshan

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची विवेक कुमार सुमन एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निदेश दिये.

आपको बता दें कि निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है. आज इसी को लेकरजिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया.


Copy