राधाकृष्ण किशोर ने कांग्रेस का थामा दामन : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उन्हें दिलाई सदस्यता

Edited By:  |
Reported By:
radhakrishna kishor ne congress ka thama daaman radhakrishna kishor ne congress ka thama daaman

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रांची में मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. राधाकृष्ण किशोर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस के वरीय कोऑर्डिनेटर मोहन मार्क्रम ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि किशोर के कांग्रेस में आने से झारखंड में कांग्रेस को निश्चित रूप से नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. विधायिका के अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी किया है. अपने क्षेत्र के विकास के लिए यह सतत पर्यत्नशील रहे. लंबे राजनीतिक जीवन में इन्होंने हमेशा जनता के हितों के बारे में चिंता जाहिर की तथा झारखंड की आर्थिक समृद्धि के बारे में चिंतित रहे. कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि राधा कृष्ण किशोर आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार हैं और क्षेत्र के विकास के लिए विशेष रूप से हमेशा वित्तीय प्रबंधन की सिफारिश किया करते थे.