क्वाड समिट : पीएम मोदी 24 मई को जाएंगे टोक्यो...अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से होगी मुलाकात..

Edited By:  |
Reported By:
PM MODI PM MODI

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को टोक्यो में क्वाड समिट में शामिल होंगे। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताय़ा कि यह क्वाड लीडर्स के बीच चौथा पारस्परिक संवाद होगा। ये हिन्द प्रशांत क्षेत्र और परस्पर हित के दूसरे विश्व मुद्दों पर विचार साझा करने का अच्छा अवसर होगा। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी मुलाकात होगी। इससे पहले सितंबर 2021 में पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच आखिरी व्यक्तिगत मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई, जब PM मोदी क्वाड देशों की समिट में हिस्सा लेने वॉशिंगटन गए थे।

इससे पहले क्वाड नेताओं की वर्चुअल मीटिंग हुई थी। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन,ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा भी मौजूद थे। बैठक में यूक्रेन और रूस मामले पर,हिंद महासागर क्षेत्र और प्रशांत द्वीप समूह में विकास सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

क्या है?QUAD
QUAD यानी क्वॉड्रिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग चार देशों का समूह है। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान शामिल हैं। इन चारों देशों के बीच समुद्री सहयोग 2004 में आई सुनामी के बाद शुरू हुआ था। QUAD का आइडिया 2007 में जापान के उस वक्त के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया था।


Copy