प्लास्ट इंडिया 2023 : सिपेट हाजीपुर के प्रशिक्षु लेंगे भाग, नए प्लास्टिक तकनीक से होंगे रुबरु

Edited By:  |
plast india 2023 plast india 2023

DESK : केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौधोगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर के 45 प्रशिक्षु दिल्ली में आयोजित प्लास्टइंडिया 2023 में पार्टिसिपेट करने के लिए रवाना हो गए हैं। इसमें 21 अधिकारी, कमी और प्लास्टिक प्रसंस्करण और परीक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, प्लास्टिक में प्रौधोगिकी डिप्लोमा एवं प्लास्टिक मोल्ड प्रौधोगिकी में डिप्लोमा के 45 प्रशिक्षु शामिल है।

11वीं अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी में सिपेट हाजीपुर के प्रशिक्षु अपना हुनर दिखाएंगे। संस्थान के निदेशक सह प्रमुख संजय कुमार चौधरी ने प्लास्टइंडिया 2023 में भाग लेने वाले कार्मिक एवं प्रशिक्षुओं को रवाना करते हुए कहा कि भाग लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा प्रशिक्षुओं को प्लास्टिक तकनीकी के क्षेत्र में नये - नये मशीनरी एवं उत्पादो के विषय में जानने और समझने का अवसर मिलेगा। संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार मंडल, मुख्य प्रबंधक, तकनीकी संजय कुमार चौधरी, वित एवं लेखाधिकारी सुकुमार दास, सहायक तकनिकी प्रभारी ऐज़ाज़ अहमद, सहायक नियोजन प्रभारी धीरज कुमार पाठक, व्याख्याता सदिया कनीज़ फातिमा ने कार्मिक एवं प्रशिक्षु छात्र–छात्राओं को शुभकामना देते हुए रवाना किया है ।

बता दें कि प्लास्टइंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में दुनिया भर केजो निवेशक, उद्योगपति को वाणिज्य और सफलता के वैश्विक बाजारों के लिए एक आकर्षक द्वार प्रदान करती है। प्लास्टइंडिया प्रदर्शनी एक ऐसा मंच है जहां प्लास्टिक उत्पादक, प्रोसेसर और प्लास्टिक के उपयोगकर्ताओं के पूरे पद्दिति को शामिल किया गया है। इसमें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में प्लास्टिक की गहन भागीदारी देखी जाती है। प्लास्टइंडिया के संस्करणों ने विपणन के अवसरों और प्रतिस्पर्धा करने के लिए सहनशक्ति के साथ बड़े और छोटे व्यवसायों को सशक्त करता है।


Copy