Bihar News : नवादा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पंचायत उपचुनाव, सुरक्षा के रहे तगड़े इंतजाम

Edited By:  |
Reported By:
Panchayat by-election concluded peacefully in Nawada Panchayat by-election concluded peacefully in Nawada

NAWADA :पंचायत उप निर्वाचन 2023 में ग्राम पंचायत मुखिया और सरपंच का मतदान ईवीएम के माध्यम से अकबरपुर और रोह प्रखंड में शांतिपूर्ण, भयमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। सभी मतदान केन्द्रों पर छह स्तरीय दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।


रोह प्रखंड के सिउर पंचायत में मुखिया पद के लिए 19 मतदान केन्द्र और अकबरपुर प्रखंड के तेयार पंचायत में सरपंच के लिए कुल 36 मतदान केन्द्रों पर उत्सव के वातावरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा लगातार जिला नियंत्रण कक्ष से फीडबैक प्राप्त करते रहे और अधिकारियों को शांतिपूर्ण, भयमुक्त और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। वोटिंग प्रतिशत 40.09% रहा, जिसमें पुरूष का मतदान प्रतिशत 37.18 और महिलाओं का मतदान प्रतिशत 43.43 रहा। फिलहाल स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है।


Copy