समस्तीपुर में NDA ने लगाया जोर : JDU नेता छोटू सिंह ने किया कैंप, शांभवी चौधरी के पक्ष में कर रहे हैं धुआंधार प्रचार

Edited By:  |
NDA made efforts to win in Samastipur NDA made efforts to win in Samastipur

SAMASTIPUR :लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। सभी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता जी जान से जुट गये हैं और दूरदराज के इलाकों में जाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनता को गोलबंद कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

इसी क्रम में समस्तीपुर में जेडीयू नेताओं का एक धड़ा लगातार कई दिनों से कैंप किया हुआ है और मंत्री अशोक चौधरी की बेटी एवं लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहा है। जेडीयू नेता छोटू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वे बीते कई दिनों से समस्तीपुर के दूरस्थ इलाकों में जाकर NDA प्रत्याशी के पक्ष में लोगों को गोलबंद कर रहे हैं।

जेडीयू नेता छोटू सिंह ने गुरुवार को समस्तीपुर लोकसक्षा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण किया और लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में पूर्व प्रमुख और जेडीयू नेता अशोक सिंह के आवास पर गांव के लोगों से मुलाकात की और NDA प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही हेलीकॉप्टर छाप पर वोट डालने की गुजारिश की।

इस मौके पर जेडीयू नेता छोटू सिंह के साथ पंकज सिंह, राजनीतिक सलाहकार शिव शंकर निषाद, भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। साथ ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद, विकास कुमार सिंह, नीतीश प्रकाश, प्रिंस कुमार सिंह, आनंद सिंह, आलोक कुमार सिंह, सुमंत कुमार सिंह, गोलू झ, उमाशंकर सिंह, शंकर सिंह, छोटे सिंह, अंकित, आर्यन संग्राम, मनोज कुमार साह, राजीव कुमार सिंह, गंगाराम सिंह समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Copy