बिहार के लाल गलियारे में मतदान को लेकर उत्साह : चुनाव प्रक्रिया में ग्रामीणों के साथ साथ पूर्व नक्सलियों ने निभाई भागीदारी

Edited By:  |
Reported By:
NAKSHALI KE LAL ELAKA KE VOTER PANCHYAT CHUNAV KO LAEKAR UTSAHIT NAKSHALI KE LAL ELAKA KE VOTER PANCHYAT CHUNAV KO LAEKAR UTSAHIT

कभी नक्सली के भय से बाराचट्टी के पतलुका इलाके के लोग नहीं जाते थे वोट डालने,अब विकास को लेकर वोट देने का बनाया है मन

गया: झारखंड राज्य के सीमा से सटे गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाका में कभी नक्सलियों की तूती बोलती थी। जंगल पहाड़ से घिरे इस इलाके में चुनावों के दौरान नक्सलियों के वोट वहिष्कार के नारे का मुक्कमल पालन किया जाता था। डर से लोग वोट डालने नही जाते थे और उम्मीदवार इस इलाके में प्रवेश करने की हिम्मत नहीं जुटाते थे। बाराचट्टी प्रखंड के पतलुका गांव यही वह इलाका है जहां आपात स्थिति में लैंड हुये बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू का हेलीकॉप्टर नक्सलियों ने फूंक दिया था।

परंतु अब स्थितियां बदल चुकी है। यहां के मतदाता विकास के लिए बढ़-चढ़ कर मतदान करने की बात कह रहे हैं। उम्मीदवार भी निडर होकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जहां खून खराबा का माहौल था वहां अब विकास की बात हो रही है। मुख्यधारा में लौटे कई नक्सली इस पंचायत चुनाव में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

पूर्व नक्सली नंदा सिंह बताते हैं कि जितने वर्षों तक उन्होंने बंदूक उठाये रखा वह उनके जीवन का काला अध्याय था। अब वे समझ चुके हैं कि बंदूक से बदलाव सम्भव नही है। क्षेत्र के विकास के लिए वे चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। अब वे लोकतंत्र में विश्वास जता रहे हैं और ग्रामीणों के बीच घूम-घूम कर जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट मांग रहे हैं। ताकि मौका मिलने पर क्षेत्र का विकास कर सकें।

वही बाराचट्टी क्रमांक संख्या-46 से जिला परिषद के अरविंद यादव बताते हैं कि वर्षों तक यह इलाका नक्सलियों के चंगुल में रहा। इस कारण यहां जितना विकास होना चाहिए वह नहीं हो सका। शिक्षा और सिंचाई क्षेत्र की प्रमुख समस्या है। नक्सलवाद के कारण यहां विकास अवरुद्ध रहा। हम जनता के बीच जाकर यह जानकारी दे रहे हैं कि अगर मौका मिलता है तो इस क्षेत्र का व्यापक विकास करेंगे।

वही धनगाई गांव निवासी स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार कहते हैं कि नक्सलवाद ने इस क्षेत्र के विकास को वर्षों रोके रखा। क्षेत्र में विकास नाम का कोई काम नहीं हुआ। यही वजह है कि इस क्षेत्र के बच्चे सरकारी नौकरियों में रोजगार नहीं पा सके। लेकिन अब हम लोग विकास चाहते हैं। हर हाल में हम लोग पंचायत चुनाव में बूथ पर वोट देने जाएंगे और अपनी सरकार चुनेंगे। विकास हम लोगों का मुख्य मुद्दा है।


Copy