हरियाणा के नये मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी : बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला, जानिए कब लेंगे CM पद की शपथ
Edited By:
|
Updated :12 Mar, 2024, 02:05 PM(IST)
NEWS DESK :हरियाणा की सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद अब नायब सैनी प्रदेश की कमान संभालेंगे। नायब सैनी अब हरियाणा के नये सीएम होंगे।
बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये बड़ा फैसला हुआ है। आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष भी हैं और कुरुक्षेत्र से मौजूदा सांसद भी हैं। जानकारी के मुताबिक नायब सिंह सैनी शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।