Lok Sabha Election 2024 : झारखंड में रांची समेत 4 लोकसभा क्षेत्रों में छठे चरण का मतदान जारी

Edited By:  |
Reported By:
lok sabha election 2024 lok sabha election 2024

रांची : झारखंड समेत देशभर में आज छठे चरण का मतदान हो रहा है. राज्य के 4 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है जो शाम 5 बजे तक होगी.

आपको बता दें कि झारखण्ड में आज गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 93 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 82,16,506 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे.

इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता है. वहीं कुल बूथों की संख्या 8963 है. इनमें से 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में है.

बात अगर रांची लोकसभा सीट की करें तो इस बार कुल27प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. रांची लोकसभा में कुल6विधानसभा क्षेत्र आता है.इसमें राँची,इचागढ़,सिल्ली,खिजरी,

कांके और हटिया शामिल है.

कुल21.97,331लाख मतदाता,लगभग2377के करीब मतदान केंद्र पर अहले सुबह7बजे से ही अपने मताधिकार कर प्रयोग कर रहे हैं. बात पुरुष मतदाताओं की संख्या की करें तो करीब11 ,12,524है जबकि वहीं महिला मतदाताओं की संख्या10 , 84,738है.

रांची लोकसभा सीट पर मुख्य रूप से मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान सांसद सह प्रत्याशी संजय सेठ का मुकाबला कांग्रेस पार्टी की यशस्विनी सहाय से है.