कुख्यात अपराधी मंटू शर्मा अरेस्ट : STF ने मुंबई से दबोचा, हत्या समेत दर्जनों मामलो में था फरार

Edited By:  |
Reported By:
kukhyat apradhi mantu sharma arest kukhyat apradhi mantu sharma arest

पटना : बिहार STF ने वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी मंटू शर्मा को आख़िरकार अरेस्ट कर ही लिया। एसटीएफ की टीम ने मुंबई से कुख्यात को अरेस्ट किया है। मंटू शर्मा के ऊपर पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित कई जिलों में दर्जनों हत्या और रंगदारी जैसे संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं।

कुख्यात मंटू की गिरफ्तारी बिहार पुलिस के लिए बहुत अहम उपलब्धि मानी जा रही है। करीब 2 दशक से अपराध की दुनिया में वह सक्रिय रहा है। सीपीडब्ल्यूडी का टेंडर मैनेजर करने का मास्टर माना जाता रहा है। जानकारी मिल रही है कि गिरफ्तारी के समय उसके पास से मोटी रकम और आर्म्स भी मिले हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत अभी मंटू शर्मा के गिरफ्तारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं। लेकिन, महकमे में जोरशोर से इसकी चर्चा है।

बता दें कि मंटू शर्मा मूलत: सारण (छपरा) जिला के परसा थाना के बहलोलपुर गांव का रहने वाला है। उसने मुजफ्फरपुर के अलावा बिहार के कई शहर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि महानगरों में अचल संपत्ति अर्जित कर रखा है।


Copy