केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने की बैठक : देवघर में अधिकारियों को शहर के 5 Km के अंदर वन बनाने का दिया निर्देश

Edited By:  |
Reported By:
kendriye rajya mantri ashwani chaube ne ki baithak kendriye rajya mantri ashwani chaube ne ki baithak

देवघर : पर्यावरण संरक्षण और लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए शहर में नगर वन बनाने को लेकर भारत सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे देवघर पहुंचे. केंद्रीय राज्यमंत्री ने परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जिला उपयुक्त, सिविल सर्जन, वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.


केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों को शहर के 5 किलोमीटर परिधि के अंदर वन बनाने का निर्देश दिया है. इसके तहत वन विभाग को जमीन चिह्नित करने का आदेश दिया है. नगर वन में लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की पूरी व्यवस्था रहेगी. ऐसा वन बनाया जाएगा जिसमें लोग बैठ सकेंगे, घूम सकेंगे, टहल सकेंगे और योग भी कर सकेंगे.

बैठक में मौजूद स्थानीय विधायक नारायण दास ने केंद्रीय राज्य मंत्री से एक चिड़ियाघर बनाने का प्रस्ताव रखा है. नारायण दास ने डिग्रियां पहाड़ स्थित वन विभाग की जमीन में एक चिड़ियाघर खोलने का आग्रह किया है.

वहीं सिविल सर्जन रंजन सिंह ने सदर अस्पताल में मेडिसिनल गार्डन खोलने का प्रस्ताव रखा है. केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने जिले के अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि उनके प्रस्ताव पर अवश्य काम किया जाएगा. केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण के भी राज्य मंत्री हैं. उन्होंने अधिकारियों से केंद्रीय योजनाओं के धरातल के वस्तु स्थिति की जानकारी ली.


Copy