Jharkhand Politics : बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट पर JMM का तंज, कोई काम नहीं आयेगा, हेमंत सोरेन राजनीति के सबसे बड़े स्टार

Edited By:  |
JMM's taunt on the list of BJP's star campaigners will not be of any use, Hemant Soren is the biggest in politics JMM's taunt on the list of BJP's star campaigners will not be of any use, Hemant Soren is the biggest in politics

लोकसभा चुनाव और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने झारखंड में 40 स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। इसमें कई राष्ट्रीय और कई प्रदेश स्तर के नेता शामिल हैं। पड़ोसी राज्य बिहार और उत्तर प्रदेश के नेताओं के नाम भी सूची में है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को इस संबंध में पत्र भेजा है। स्टार प्रचारक को की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजनाथ सिंह अमित शाह नितिन गडकरी योगी आदित्यनाथ धर्मेंद्र प्रधान सहित कई नाम शामिल है।

JMM का कहना है कौन स्टार प्रचारक है भाजपा में किसी को कोई सुनना चाहता है बाबूलाल मरांडी जाए किसी सभा में 100 ,200 आदमी तक नहीं जुटते है। हेमंत सोरेन के सामने एक लोग भी टिक नहीं पाएंगे। हम लोगों ने रैली करके दिखा दिया उनकी जमीन खिसक गई है। देखकर इनका कोई स्टार प्रचारक काम नहीं आएगा। हेमंत सोरेन राजनीति के सबसे बड़े स्टार हैं।


Copy