झारखंड के DGP से मिले NIA के DG : राज्य में आतंकवाद एवं नक्सलवाद के विरुद्ध कार्रवाई एवं सफलताओं पर की चर्चा

Edited By:  |
jharkhand ke dgp se mile nia ke dg jharkhand ke dgp se mile nia ke dg

रांची : सदानन्द दाते, भा०पु० से०, महानिदेशक, एन०आई०ए० ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में अजय कुमार सिंह, भा०पु० से०, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड से शिष्टाचार मुलाकात की.मुलाकात के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने झारखण्ड में आतंकवाद एवं नक्सलवाद के विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से की जा रही कार्रवाई एवं हाल के दिनों में प्राप्त सफलताओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की.

इस मौके पर झारखण्ड पुलिस के आर० के० मल्लिक, भा०पु०से०, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, डॉ० संजय आनन्दराव लाटकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, आशीष बत्रा, पुलिस महानिरीक्षक, एन०आई०ए०, मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, ज्योति प्रिया, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एन०आई०ए०, प्रशान्त आनन्द, पुलिस अधीक्षक, एन०आई०ए० तथा अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट-


Copy