रांची : राजधानी रांची में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोड शो कर रहे हैं. गृहमंत्री रांची हवाई अड्डा से सीधे चुटिया पहुंचे. यहां से रोड शो की शुरुआत की. खुले वाहन पर खड़े होकर गृहमंत्री चुटिया में रोड शो कर रहे हैं. गृहमंत्री के साथ रांची लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी संजय सेठ हैं.
चुटिया में रोड शो में भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है. गृहमंत्री चुटिया में रोड शो के जरिये भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं. अमित शाह के रोड शो में बड़ी संख्या में महिलायें भी जुटी हुई हैं. जैसे ही अमित शाह ने रोड शो की शुरुआत की, जयश्री राम के नारों से राजधानी रांची गूंज उठी. हजारों की संख्या में लोग एक साथ जयश्रीराम के नारे लगाये. इस दौरान पूरा चुटिया इलाका भगवामय नजर आया. बच्चे क्या, बुढ़े क्या और क्या महिलाएं बड़ी संख्या में लोग चुटिया की सड़कों पर दिखे. और अमित शाह के स्वागत में कोई खड़े रहे तो कोई नारे लगाते रहे. चुटिया में गृहमंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया.
