JDU का RJD पर करारा प्रहार : राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने RJD को बताया व्यापारियों की पार्टी..जबकि जेडीयू को कार्यकर्ताओं का परिवार कहा..

Edited By:  |
Reported By:
JDU NETA KA RJD PER KARARA PRAHAR.. JDU NETA KA RJD PER KARARA PRAHAR..

PATNA:- मुंगेर सांसद और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है।उन्हौने आरजेडी को व्यापारियों की पार्टी और जेडीयू को कार्यकर्ताओं को परिवार मानने वाली पार्टी बताया है।

पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उनके बेटे के काम की जमकर तारीफ की..उन्हौने कहा कि बेटे अजीत सिंह के जेडीयू में शामिल होने के बाद शायद जगदानंद बाबू भी अपना मन बदल सकतें हैं।आरजेडी पार्टी पर निशिना साधते हुए कहा कि अब वह व्यापार वाली पार्टी हो गई है..जबकि जेडीयू को कार्यकर्ताओं को परिवार माननेवाली पार्टी बताया है।उन्हें आश्चर्य होता है कि जगदानंद सिंह जैसे स्वाभिमानी आदमी आरजेडी में क्यों मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहें हैं।जगदानंद सिंह खुद कर्पूरी ठाकुर के विचार को आगे बढाने वाले नेता हैं और इस विचार को आगे बढाने का काम नीतीश कुमार कर रहें हैं।

बताते चलें कि आज जेडीयू कार्यालय में मिलन समारोह का ओयजन किया गया था,जिसमें आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह और दूसरे नेताओं ने जेडीयू का दामन थामा है.


Copy