जमशेदपुर में BJP नेता पर जानलेवा हमला : लोहे के रॉड से किया वार , आरोपी फरार

Edited By:  |
jamshedpur me BJP neta par jaan lewa hamla jamshedpur me BJP neta par jaan lewa hamla

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा निवासी और BJP के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रामसिंह मुंडा पर उनके निवास स्थान के समक्ष 2 अपराधियों ने रॉड से हमला किया है वही इस हमले में मुंडा गम्भीर रूप से घायल हो गए है । गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया है ।

BJP नेता राम सिंह मुंडा सुबह के वक्त अपने निवास स्थान से बाइक से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निवास स्थान जा रहे थे, तभी अचानक उनके निवास स्थान के निकट दो अज्ञात अपराधियों ने जिसमें एक बाइक पर सवार था दूसरा पैदल था। पैदल चल रहे अपराधी ने अपने पास रखे रॉड से BJP नेता राम सिंह मुंडा के सर पर जोरदार वार किया लेकिन रॉड जा लगा उनके शरीर के बाएं हिस्से पर, जिसमे BJP नेता ने अपना बचाव करते हुए भागने की कोशिश की।

इस हमले में उनके शरीर के बाएं हिस्से में रॉड से गहरी चोट आयी है। कुछ स्थानीय नागरिकों के हल्ला मचाने पर अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे और घटना में प्रयुक्त रॉड को घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से भाजपा नेता राम सिंह मुंडा को प्रारंभिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

जहां उनका इलाज चल रहा है, जहां उनके बाएं हाथ में गहरी चोट आई है। वही जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के संबंध में स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


Copy